राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ के पास गुरुवार रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुकृपा ट्रेवल्स की बस भोपाल से ब्यावरा की ओर जा रही थी, तभी नरसिंहगढ़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति तथा हादसे में किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या सरकार को पेलेट गन से लोगों को अपंग बनाने का अधिकार है? बाढ़ के बीच नदी में फंसी बस, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान