उज्जैन, 11 अगस्त। मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी उज्जैन और आरपीएफ की तत्परता से ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से परिवार को उनकी बेटी वापस मिल सकी।जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को ट्रेन नंबर 19414 अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक जागरूक यात्री ने रेल मदद एप के माध्यम से सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच में एक नाबालिग बालिका अकेली यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ ने आपसी समन्वय कर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।पुलिस टीम बालिका को जीआरपी थाना उज्जैन लेकर पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता के साथ उससे पूछताछ की। बालिका की पहचान मुस्कान (परिवर्तित नाम), उम्र 17 वर्ष, निवासी धनबाद, झारखंड के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को तत्काल सूचना दी गई और बालिका को आवश्यक प्रक्रिया के तहत वन स्टॉप सेंटर, उज्जैन भेजा गया।11 अगस्त को बालिका के परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद बालिका को वन स्टॉप सेंटर से लाकर उसके पिता विश्वजीत राजगडिया के सुपुर्द किया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी उज्जैन और आरपीएफ टीम का आभार जताया।इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी जीआरपी उज्जैन, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार (आरपीएफ), महिला आरक्षक सुरेखा (आरपीएफ), महिला आरक्षक निकिता चौबे (जीआरपी) और महिला आरक्षक शिल्पा (जीआरपी) की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, जांच के लिए जम्मू पहुंची टीम 275 CCTV कैमरों की पड़ताल से स्कूटी चोरी का खुलासा, जीआरपी इंदौर ने आरोपी को किया गिरफ्तार