इंदौर। प्रदीप चौधरी। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ ‘डकैत’ से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सदर बाजार थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम आरोपी को लेकर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले भी पहुंची है। पुलिस के अनुसार, अनवर कादरी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास 12 बोर बंदूक का शस्त्र लाइसेंस था और इसी हथियार के इस्तेमाल से धमकाने का मामला भी सामने आया है। जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका शस्त्र लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी हुआ था।पुलिस ने जब कठुआ जिला प्रशासन से लाइसेंस का सत्यापन कराया तो प्रशासन की ओर से ऐसा कोई लाइसेंस जारी किए जाने से इनकार किया गया। इसके बाद पुलिस को शस्त्र लाइसेंस के फर्जी होने का संदेह पुख्ता हुआ। पुलिस का कहना है कि लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया था।मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की है। टीम जम्मू-कश्मीर पहुंचकर लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित फर्जी लाइसेंस तैयार कराने में किन लोगों की भूमिका रही और दस्तावेज कहां तैयार किए गए।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड अवधि के दौरान अनवर कादरी से फर्जी लाइसेंस हासिल करने और हथियार रखने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैबिनेट बैठक के फैसलों की मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी जानकारी, भोपाल को मेट्रोपॉलिटन बनाने की दिशा में बढ़ी सरकार मुस्कान अभियान से 17 वर्षीय बालिका का परिवार से हुआ मिलन, जीआरपी उज्जैन की तत्परता से सकुशल पहुंची घर