इंदौर, 11 अगस्त। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर जीआरपी इंदौर की सतर्कता के चलते स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 1.15 लाख रुपए कीमत की चोरी की स्कूटी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को फरियादी रितिक आदीवाल की स्कूटी क्रमांक MP09BN6587 रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर से चोरी हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी थाना इंदौर में अपराध क्रमांक 152/26, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने पहले रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी की पहचान और आवाजाही का पता लगाने के लिए इंदौर शहर में लगे करीब 275 CCTV कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संदिग्ध की पहचान महेश तोमर (31), निवासी भोपाल के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 1.15 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पूछताछ में महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कार्रवाई में निरीक्षक रश्मि पाटीदार, प्रधान आरक्षक दयाशंकर, प्रधान आरक्षक राजकुमार कैथवास, प्रधान आरक्षक इंदर सिंह, आरक्षक आकाश, सुरजीत और जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुस्कान अभियान से 17 वर्षीय बालिका का परिवार से हुआ मिलन, जीआरपी उज्जैन की तत्परता से सकुशल पहुंची घर सीएम मोहन यादव ने सिचुएशन रूम पहुंचकर लिया बाढ़ का जायजा, प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद