सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची; 31 जिलों में मंत्री तो 24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण और मुख्यमंत्री के संदेश वाचन को लेकर आधिकारिक सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, शेष 24 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे और बधाई संदेश का वाचन करेंगे। राजधानी में मुख्यमंत्री, ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। उप मुख्यमंत्रियों में जगदीश देवड़ा मंदसौर में और राजेन्द्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के प्रभार वाले जिले: भोपाल: डॉ. मोहन यादव (माननीय मुख्यमंत्री) ग्वालियर: नरेन्द्र सिंह तोमर (माननीय विधानसभा अध्यक्ष) मंदसौर: जगदीश देवड़ा (माननीय उप मुख्यमंत्री) रीवा: राजेन्द्र शुक्ल (माननीय उप मुख्यमंत्री) इंदौर: तुलसीराम सिलावट देवास: कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर: राकेश सिंह नरसिंहपुर: प्रहलाद सिंह पटेल खण्डवा: कुंवर विजय शाह सीहोर: करण सिंह वर्मा छिन्दवाड़ा: राव उदय प्रताप सिंह मण्डला: श्रीमती संपतिया उइके मुरैना: एदल सिंह कंषाना झाबुआ: सुश्री निर्मला भूरिया सागर: गोविंद सिंह राजपूत खरगौन: विश्वास कैलाश सारंग दतिया: नारायण सिंह कुशवाह आलीराजपुर: नागर सिंह चौहान शिवपुरी: प्रद्युम्न सिंह तोमर श्योपुर: राकेश शुक्ला शाजापुर: इन्दर सिंह परमार टीकमगढ़: श्रीमती कृष्णा गौर दमोह: धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी अनूपपुर: दिलीप जायसवाल उज्जैन: गौतम टेटवाल विदिशा: लखन पटेल राजगढ़: नारायण सिंह पंवार रायसेन: नरेन्द्र शिवाजी पटेल सतना: श्रीमती प्रतिमा बागरी छतरपुर: दिलीप अहिरवार सिंगरौली: श्रीमती राधा सिंह इन 24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण: रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिण्ड, पन्ना, बैतूल, डिण्डौरी, मैहर और बुरहानपुर जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर ध्वजारोहण कर बधाई संदेश का वाचन करेंगे। प्रशासनिक निर्देश: सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी आदेश में समस्त जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि वे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का निर्धारण संबंधित माननीय मंत्रियों के परामर्श से तय करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीएम मोहन यादव ने सिचुएशन रूम पहुंचकर लिया बाढ़ का जायजा, प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद आरोपों पर आरिफ खान का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा—“एकतरफा खबरें न चलाएं, मेरा पक्ष भी सुनें”