भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार, 11 अगस्त को होमगार्ड मुख्यालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति जानी और बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक राहत एवं बचाव दल द्वारा 527 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने मैदानी स्तर पर तैनात राहत एवं बचाव दलों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान समय बारिश का है और प्रदेश में इस वर्ष अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां आम नागरिकों को राहत पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि राहत-बचाव टीमों ने अब तक 527 लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। खंडवा में सात कांवड़ियों का भी रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई बार खतरे की स्थिति बन जाती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।नदी-नालों के किनारे रहने वालों से विशेष सावधानी की अपीलमुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव दल दिन-रात लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने होमगार्ड कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू किए गए लोगों से भी बातचीत की।डॉ. यादव ने नदी और नालों के किनारे बने घरों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी राहत एवं बचाव के लिए सहायता ली जाएगी। प्रदेश स्तर पर बाढ़ और बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सहायता के लिए काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन की सलाह का पालन करने और जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 275 CCTV कैमरों की पड़ताल से स्कूटी चोरी का खुलासा, जीआरपी इंदौर ने आरोपी को किया गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस 2026: भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव और ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा