इंदौर। आमिर खान। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर आरिफ खान ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि किसी भी मामले में एक पक्ष की जानकारी के आधार पर खबर प्रकाशित न की जाए, बल्कि संबंधित सभी पक्षों को सुनकर तथ्यात्मक खबर सामने लाई जाए। आरिफ खान ने कहा कि उनके फोटो के साथ जिस जमीन को लेकर खबरें प्रसारित की जा रही हैं, उस जमीन को उन्होंने करीब 15 वर्ष पहले ही बेच दिया था और वर्तमान में उसका उनके साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनके फोटो का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर भी आरिफ खान ने इसे षड्यंत्र के तहत दर्ज कराया गया मामला बताया। उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उनका कहना है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। आरिफ खान ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनकी बहू को बरगलाकर उनके खिलाफ शिकायतें कराई जा रही हैं। साथ ही जिम्मेदार संस्थानों और मीडिया को कथित रूप से गलत जानकारी देकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाए और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित सभी पक्षों की बात सुनी जाए। नोट: उपरोक्त में आरिफ खान द्वारा वीडियो में किए गए दावों और आरोपों को उनके पक्ष के रूप में प्रस्तुत किया गया है। संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वतंत्रता दिवस 2026: भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव और ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बेचने वाला फरार आरोपी भी दबोचा