इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से एक युवक को 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 11 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, 9 अगस्त को पुलिस टीम मेट्रो पिलर नंबर 210 के पास सर्विस रोड, सुपर कॉरिडोर पर गश्त और पतारसी में लगी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अयाज हुसैन (19), निवासी इंदौर बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बाईं जेब से पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ। तौल और परीक्षण के बाद पुलिस ने इसे 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बताया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी शाहनवाज (20), निवासी इंदौर को भी पकड़ा है।पुलिस के मुताबिक, अयाज हुसैन के खिलाफ पूर्व में थाना चंदन नगर में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज है। अयाज कक्षा आठ तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, जबकि शाहनवाज चूड़ियां बनाने का काम करता है।क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।जब्त सामग्री: 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स, अनुमानित कीमत 10.30 लाख रुपये तथा बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल, कीमत करीब 1.50 लाख रुपये। कुल मशरूका करीब 11.80 लाख रुपये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत में सोशल मीडिया पोस्ट की फोटो पर रोक, ‘Your photo is unavailable in India’ का संदेश ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.88 लाख के 9 मोबाइल और टैबलेट बरामद