इंदौर। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओमेक्स हिल्स में रहने वाली युवती जो कि एक ने राऊ पुलिस को बताया कि उसके दोस्त लक्की गौर निवासी हरदा ने दोस्ती का फायदा उठाकर उसके नाम से रु 20,000 का लोन ले लिया। और जब लोन की किश्ते चुकाने का वक्त आया तो युवती को इंदौर के सूचीबद्ध गुंडों के नाम की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली साथ ही आरोपी लक्की गौर ने एसिड फेंककर चेहरा जलाने की बात भी कही जिसके चलते युवती ने कॉलेज आना जाना भी बंद कर दिया है जिससे पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है। फिलहाल राऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी आरोपी लक्की गौर से उनका पक्ष जानने के लिए किया गया संपर्क लेकिन मोबाइल नंबर बिजी बताया हमारे द्वारा लक्की के मोबाइल नंबर 62657* पर मामले में उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई, राऊ पुलिस के द्वारा भी लक्की से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन स्थित जस की तस रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खबर का असर: मीडिया में सुरख़ियों के बाद जागे नेता, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे शहीद मेजर के घर बहुचर्चित ‘डबल मनी’ केस: बालाघाट पुलिस ने जारी की 191 निवेशकों की छठवीं सूची; 11-12 अगस्त को जमा होंगे दस्तावेज