7 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन का फैसला, पूर्ववत संचालित होंगी बसेंइंदौर, 6 अगस्त। मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने 7 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बस हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी 7 सूत्रीय मांगों का निराकरण किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 55 जिलों के बस ऑपरेटरों की बैठक के बाद 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि 7 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 7 अगस्त की रात्रि 12 बजे से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस हड़ताल शुरू की जाएगी।उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में परिवहन मंत्री से चार दौर की चर्चा हुई। 6 अगस्त की शाम को सभी 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण पर सहमति बनने के बाद एसोसिएशन ने प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब प्रदेश में सभी बसों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टावर लगाने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपत्ति से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 2 फरार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने वारासिवनी में किया राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण