विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्र पर पुष्प अर्पित किएभोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायकगण, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वर्गीय पं. मिश्र के परिजन भी उपस्थित रहे।पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र केवल एक निर्भीक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर साहित्यकार, लेखक और विद्वान भी थे। उन्होंने प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. मिश्र का राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, बौद्धिक नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदार भूमिका उन्हें भारतीय राजनीति के अग्रणी नेताओं में स्थान दिलाती है। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।गौरतलब है कि पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 1921 के असहयोग आंदोलन में वे गिरफ्तार हुए और बाद में कई बार जेल भी गए। वे एक प्रखर पत्रकार, साहित्यकार और जननेता के रूप में भी देशभर में सम्मानित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP डॉ. गुरकरन सिंह ने 105 पुलिसकर्मियों का किया थोक में तबादला बहादुरी का दूसरा नाम गोरखा: विष्णु श्रेष्ठ की वीरता आज भी देती है साहस की प्रेरणा