दो करोड़ से अधिक कीमत का सोना जब्त, एयरलाइन या एयरपोर्ट कर्मी की भूमिका भी जांच के दायरे मेंइंदौर। प्रदीप चौधरी।देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अबूधाबी से इंदौर पहुंचे एक यात्री के कब्जे से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। मामले में एयरलाइन अथवा एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी की भूमिका भी जांच के घेरे में बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, डीआरआई को पहले से इस तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे इंदौर पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबूधाबी-इंदौर उड़ान के एक यात्री पर नजर रखी गई। जांच के दौरान उसके पास से करीब एक किलो सोना बरामद किया गया।सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस या एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी से भी डीआरआई अधिकारियों ने लंबे समय तक पूछताछ की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूछताछ के बाद किसी की गिरफ्तारी की गई है या नहीं।गौरतलब है कि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अबूधाबी-इंदौर सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इस बीच पहली बार इस उड़ान से जुड़े कथित सोना तस्करी के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी है।फिलहाल डीआरआई, एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दुबई और शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ानों में सोना तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वीर सपूत को सलाम या सियासत को प्रणाम? मेजर हमजा आरिफ की अंतिम विदाई पर नेताओं की चुप्पी ने खड़े किए सवाल EOW का बड़ा छापा: मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर के कई ठिकानों पर कार्रवाई, आय से 110% अधिक संपत्ति का खुलासा