करोड़ों की अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले, बैंक खाते और निवेश की भी जांच शुरूइंदौर। प्रदीप चौधरी।।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी वैध आय की तुलना में करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों, बैंक निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह से ही राकेश गोरखे के आवास और उनसे जुड़े विभिन्न परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान वृंदावन गार्डन स्थित उनका तीन मंजिला मकान, संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज सामने आए हैं। अधिकारियों ने इन संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और निवेश के स्रोतों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राकेश गोरखे की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 110 प्रतिशत अधिक है। ईओडब्ल्यू अब बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, नकदी, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रही है। जांच पूरी होने के बाद संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्यांकन भी कराया जाएगा।राकेश गोरखे इससे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। कुछ समय पहले कॉलेज परिसर में डीन के रीडर के साथ हुए विवाद और मारपीट के मामले में भी वह सुर्खियों में आए थे। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर विभागीय कार्रवाई भी की गई थी।ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है। सभी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन पड़ताल के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति के आरोप प्रमाणित होते हैं, तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अबूधाबी-इंदौर फ्लाइट से आए यात्री के पास मिला करीब एक किलो सोना, डीआरआई की बड़ी कार्रवाई आगरा में आयोजित ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ रैंप वॉक की विजेता बनीं गाजियाबाद की स्मार्टी पंडित