इंदौर। प्रदीप चौधरी। लसुड़िया थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया है। गिरोह का सरगना उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद अपने राज्य लौट जाता था। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को एक परिवार रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा के जरिए लसूड़िया स्थित अपने घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर युवती ने सूटकेस की जांच की तो उसमें रखे सोने के जेवर और नकदी गायब मिले। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया, जो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना महबूब, मोहम्मद रियाज, कमल किशोर, जितेंद्र उर्फ तालू जोशी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड तथा संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बेबाक: आस्था, महापुरुष और सत्ता—क्या हमारी संवेदनाएं चुनिंदा हो गई हैं? शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, खजराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार