भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टीवी का चैनल बदलने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर हंसिए से पति पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीवी का चैनल बदलने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने गुस्से में हंसिए से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हम सेक्युलर ने बंगाल में चलाया सदस्यता अभियान कार्यक्रम। ‘विकसित भारत @2047’ पर बड़वानी पुलिस की युवा संसद, हवालात में प्रेरक चित्रांकन बना आकर्षण