बड़वानी। युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस ने ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर भव्य यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) का आयोजन किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए राष्ट्रीय, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बी.के. द्विवेदी (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय) रहे। इस अवसर पर पूर्व एडीजी डी.एस. सेंगर, डॉ. एस.पी. गौतम, श्रीमती दीपमाला रावत, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अरविंद शुक्ला, कार्टूनिस्ट स्माइल लहरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पीएम श्री शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर सेल ने डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल ने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बन सकती है। उन्होंने जनजातीय अंचल के युवाओं की प्रतिभा और जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने थाना कोतवाली बड़वानी का भी भ्रमण किया। यहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हवालात की दीवारों पर प्रेरक कहानियों, नैतिक संदेशों और कार्टूनों का चित्रांकन किया गया है। पुलिस का मानना है कि यह पहल निरुद्ध व्यक्तियों में सकारात्मक सोच, नैतिक सुधार और आत्मपरिवर्तन की भावना विकसित करने में सहायक होगी। इस नवाचार की उपस्थित अतिथियों ने भी सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीवी का चैनल बदलने पर पति पर हंसिए से हमला, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज अंग्रेजी दौर की डरावनी छवि बदल रहा बड़वानी कोतवाली थाना: जस्टिस द्विवेदी व डॉ. गौतम ने सराहा, बताया पूरे प्रदेश के लिए ‘मॉडल’