हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर पश्चिम बंगाल में आज पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे और अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमालुद्दीन उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन कृष्णा साहू ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक के रूप में पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप धार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सैयदा शमीमा नसरीन और बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता शकील अहमद हाशमी बंगाल के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद सीनियर अधिवक्ता सत्य प्रथम मजूमदार मोहम्मद फ़ैज़ आलम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी के संस्थापक केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की विचारधारा हम पार्टी बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों के ग़रीब वंचित असहाय लोगों के उत्थान के लिए तात्पर्य है और ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए समाज के सभी लोगों के उत्थान के लिए सड़क से सदन तक आवाज़ उठाने का काम करती है किसी भी समाज के उत्थान न के लिए राजनीतिक समर्थन अनिवार्य है शिक्षा रोजगार के साथ-साथ समाज के विकास के लिए सदन में आपकी भागीदारी अनिवार्य है हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर वेस्ट बंगाल में बड़ी संख्या में सदस्य बनाएगी और निश्चित तौर पर पूरे बंगाल में एक दिन बुथ स्तर पर हम के कार्यकर्ता होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित दीपक सिंह कोलकाता साउथ के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान अहमद नौरथ के अध्यक्ष दिनेश सिंह एहतेशाम उल हक़ सबुही अज़ीज़ इमरान ज़की समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीपीआईएएफ ने दिल्ली में किया कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन टीवी का चैनल बदलने पर पति पर हंसिए से हमला, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज