इंदौर। आमिर खान। बैंक के एनपीए खाते से जुड़ी संपत्ति का कब्जा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक की ओर से अधिवक्ता राजेश खंडेलवाल ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित तहसीलदार पर आदेश के पालन में लापरवाही और लगातार टालमटोल करने का आरोप लगाया है। बैंक ने प्रशासन से जल्द संपत्ति का कब्जा दिलाने की मांग की है। अधिवक्ता राजेश खंडेलवाल के अनुसार, प्रतिष्ठित क्रॉस कॉफी के संचालक पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह ने बैंक से ऋण लिया था। निर्धारित राशि जमा नहीं होने पर बैंक ने संबंधित खाते को एनपीए घोषित कर दिया। इसके बाद ऋण वसूली की प्रक्रिया के तहत बैंक ने संपत्ति का कब्जा प्राप्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर आदेश जारी होने के बाद बैंक ने तहसीलदार कमलेश सुषमा के समक्ष संपत्ति का कब्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया। बैंक की ओर से आरोप लगाया गया है कि तीन बार नोटिस जारी कराने और कई बार आवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद अब तक संपत्ति का कब्जा नहीं दिलाया गया। गुरुवार को भी बैंक के अधिकारी कब्जा लेने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में प्रशासन से संबंधित आदेश का पालन कराते हुए बैंक को संपत्ति का कब्जा दिलाने की मांग की गई है। बताया गया है कि कलेक्टर ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एएसआई तुकाराम ओंबले के अदम्य साहस ने बेनकाब की 26/11 हमले की साजिश, जिंदा पकड़ा गया था आतंकी अजमल कसाब 77 की उम्र का हुआ संविधान