हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “बलराम कृषि महोत्सव” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे महोत्सव में प्रदर्शित नई कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को आधुनिक बनाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने हरदा जिले को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि यहां की उपजाऊ भूमि और नर्मदा का जल किसानों की समृद्धि का आधार है। हरदा मूंग, सोयाबीन, गेहूं और हरी मिर्च के उत्पादन में प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार 16 विभागों के समन्वय से किसानों के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू कर रही है। इसके तहत पारंपरिक खेती के साथ दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, फल, सब्जी, मसाला, पुष्प उत्पादन तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सहकारी समितियों से लिए गए ऋण पर ब्याज अब वर्ष में केवल एक बार देना होगा तथा भूमि अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को बेहतर मुआवजा सुनिश्चित किया गया है।कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महोत्सव में आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, नवाचार और शासकीय योजनाओं पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जबलपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 11 लाख पौधरोपण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और हरित मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मियावाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे सघन हरित क्षेत्रों की भी सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन करोड़पति भू-माफिया जफर खान गिरफ्तार, सरकारी जमीन घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन भोपाल में उप निरीक्षकों के तबादले, पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी