इंदौर। प्रदीप चौधरी। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इंदौर ग्रामीण पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी एवं थाना प्रभारी सिमरोल कुलदीप खत्री ने इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, प्रस्तावित होल्डिंग एरिया, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और आपातकालीन सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।पुलिस ने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, दोपहिया एवं चारपहिया पेट्रोलिंग, वायरलेस संचार व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाए हैं। प्रशासन द्वारा सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है, जिससे कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का दबाव कम रहे। निरीक्षण के दौरान डीएसपी उमाकांत चौधरी ने पुलिस, राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक लेकर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इंदौर ग्रामीण पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 या निकटतम पुलिस अधिकारी से संपर्क करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को फिर मिली अहम जिम्मेदारी ऑपरेशन ‘हमदर्द’ बना मानवता की मिसाल, जीआरपी ने एक माह में 665 जरूरतमंदों को दी नई उम्मीद