भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा (9 से 15 अगस्त) के सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर गठित इस टीम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अभियान का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अभियान के सफल संचालन के लिए मंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री सुशी राजो मालवीय, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण परिषद के अध्यक्ष केशव भदौरिया तथा संभाग प्रभारी गौरव सिरसोतिया को सह-संयोजक बनाया गया है। भाजपा के इस अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़कर राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश देना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में उप निरीक्षकों के तबादले, पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, इंदौर-खंडवा-ओंकारेश्वर मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण