भोपाल। भोपाल पुलिस आयुक्तालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रद्धा तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक कुंदनवीर खरे को रक्षित केंद्र से थाना बागसेवनिया, विजयन्त जाटव को रक्षित केंद्र से थाना ऐशबाग, राकेश कुमार पाठक को थाना जहाँगीराबाद से थाना कोहेफिजा, सुनील कुमार देशमुख को थाना अयोध्यानगर से थाना चूनाभट्टी तथा रिया चौहान को रक्षित केंद्र से थाना गांधीनगर पदस्थ किया गया है।पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। तबादलों को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को फिर मिली अहम जिम्मेदारी