बालाघाट पुलिस ने जारी की 149 से अधिक निवेशकों की दूसरी लिस्ट, 30 और 31 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के निर्देश | बालाघाटबहुचर्चित ‘डबल मनी’ घोटाले में जांच को आगे बढ़ाते हुए जिला पुलिस प्रशासन बालाघाट ने सोमेंद्र कंकराने और उसके एजेंटों के माध्यम से निवेश करने वाले पीड़ितों की द्वितीय सूची जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस द्वितीय सूची में कई जिलों व क्षेत्रों के पात्र निवेशकों के नाम शामिल हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन निवेशकों के नाम इस सूची में शामिल हैं, वे 30 जुलाई एवं 31 जुलाई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे के बीच अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालाघाट में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। थाना लांजी में दर्ज अपराध के तहत की जा रही कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह द्वितीय सूची थाना लांजी के अपराध क्रमांक 177/2022 (धारा 420, 403, 406, 120(B), 201 IPC तथा Buds Act की धारा 21(1), 21(2), 21(3)) के अंतर्गत अभियुक्तों से जब्त किए गए दस्तावेजों और गारंटेड चेक के आधार पर तैयार की गई है। अनिवार्य दस्तावेज जो साथ लाने होंगे: निवेशकों को अपना आवेदन दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित मूल दस्तावेज एवं स्व-सत्यापित (Self-attested) छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है: आवेदन पत्र: बालाघाट पुलिस द्वारा जारी स्वीकृत प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म। पैन कार्ड (PAN Card): मूल प्रति एवं स्व-सत्यापित छायाप्रति। आधार कार्ड (Aadhaar Card): मूल प्रति एवं स्व-सत्यापित छायाप्रति। गारंटी चेक: अभियुक्तों द्वारा सिक्योरिटी/गारंटी के तौर पर दिए गए बैंक चेक की मूल प्रति। बैंक पासबुक: निवेशक के स्वयं के बैंक खाते की मूल पासबुक एवं छायाप्रति। आम जनता और निवेशकों से पुलिस की अपील जिला पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल वे ही निवेशक निर्धारित तिथियों (30 व 31 जुलाई) को आएं जिनका नाम इस द्वितीय सूची में शामिल है। शेष निवेशक कृपया धैर्य रखें और आगामी समय में जारी होने वाली अगली सूचियों का इंतजार करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर: 7049114989 जारी किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरु पूर्णिमा पर सर्व धर्म संघ ने संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग का किया सम्मान एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब किसानों से 60% मूंग की होगी खरीद, स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक बढ़ी
You must be logged in to post a comment.