25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन, 7 अगस्त को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताबालाघाट। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में आयोजित होने वाली पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ ने प्रभारी अधिकारी एवं क्विज मास्टर की नियुक्ति कर दी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी विकास रघुवंशी को डीएटीसीसी क्विज प्रभारी अधिकारी तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. पुनम मिश्रा को डीएटीसीसी क्विज मास्टर बनाया गया है।मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, डीईटीसी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एमपी टूरिज्म क्विज-2026 इस वर्ष ‘बूझो जानो, फिर देखो अपना प्रदेश’ थीम पर आधारित है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की पर्यटन, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें प्रदेश के प्रति गौरव और पर्यटन के प्रति रुचि विकसित करना है।प्रतियोगिता के लिए 1 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। 7 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों की एक टीम शामिल होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित छह श्रेष्ठ टीमें मल्टीमीडिया क्विज राउंड में भाग लेंगी, जिसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों का चयन किया जाएगा।विजेता टीमों के प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक को मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की दो रात्रि एवं तीन दिन की शैक्षणिक यात्रा का अवसर मिलेगा। वहीं उपविजेता टीमों को एक रात्रि एवं दो दिन के पर्यटन भ्रमण का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र विद्यालयों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, केंद्र सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश अशोक वर्णवाल बने मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश