अगले आदेश तक संभालेंगे जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचनाभोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल (1991 बैच) को प्रदेश का कार्यवाहक (स्थानापन्न) मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार, अशोक वर्णवाल, जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव, राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें अगले आदेश तक स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन का दायित्व सौंपा गया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। शासन ने इसकी प्रतिलिपि केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजभवन तथा संबंधित विभागों को भी भेज दी है।अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ एवं अनुभवी आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं। प्रशासनिक सेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 के लिए प्रभारी अधिकारी व क्विज मास्टर नियुक्त एमडी ड्रग्स मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, खिलौना दुकान संचालक निकला आरोपी