कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दी मंजूरी, पदभार ग्रहण करने की तिथि से होगा कार्यभार संभालना नई दिल्ली, 22 जुलाई। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन (IAS, मध्य प्रदेश कैडर 1989 बैच) को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इस संबंध में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश के अनुसार, अनुराग जैन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उन्हें सेवा विस्तार की स्वीकृत अवधि तथा उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पूर्ववर्ती सीईओ के समान नियम एवं शर्तों पर होगी। यह नियुक्ति केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और प्रशासनिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 के लिए प्रभारी अधिकारी व क्विज मास्टर नियुक्त