भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस पर चर्चा के लिए बुधवार को एक घंटे का समय निर्धारित किया है।सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जल संकट और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पानी पूरे प्रदेश का विषय है और इस मुद्दे पर सरकार जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा सहित कई सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य जारी है और सभी दलों के सुझाव लेकर प्रदेश के हित में निर्णय किए जाएंगे।वहीं प्रश्नकाल के दौरान संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी सदन में उठा। कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजार के सवाल के जवाब में मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया लगभग 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों में 50 प्रतिशत पद संविदाकर्मियों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है और नियमितीकरण की दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला संविदा कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश का लाभ देने का प्रावधान फिलहाल नहीं है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश विधानसभा से समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद होगा लागू दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार सब्सक्राइबर वाले अवैध IPTV नेटवर्क का भंडाफोड़