इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में गैस पाइप लाइन लीकेज मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विजयनगर थाना पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के आधार पर लापरवाही के पहलुओं की जांच करते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा है।सुनवाई के दौरान अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों में बताया गया कि संबंधित स्थान पर बोरिंग का कार्य पार्षद बालमुकुंद सोने की ओर से कराया जा रहा था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अदालत ने पुलिस को विधि अनुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।अब विजयनगर पुलिस न्यायालय के आदेश के अनुरूप प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच करेगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री परिषद की तस्वीर से कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट की गैरमौजूदगी चर्चा में 16 रेलवे स्टेशनों पर बनी मानव श्रृंखला, 4 हजार से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प