इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने बेबाक अंदाज़ में दिए गए बयान से राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। मंच से उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह जो भी करते हैं, सामने करते हैं, पीठ पीछे नहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं… पीठ पीछे नहीं। जो गलत है, वो गलत… जो सही है, वो सही।” उन्होंने अपने अंदाज़ में यह भी कहा, “70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं… किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है।”उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। वहीं, उनके इस दो टूक अंदाज़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बयान को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, हालांकि विजयवर्गीय ने किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं के ऐसे सार्वजनिक बयान अक्सर व्यापक राजनीतिक संदेश के रूप में देखे जाते हैं। फिलहाल इस बयान पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ढाबों पर छापेमारी, 44 प्रकरण दर्ज