इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर और बायपास क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान विभिन्न ढाबों पर छापेमारी करते हुए कुल 44 प्रकरण दर्ज किए गए और 44 लोगों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।कलेक्टर शिवम वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिला उड़नदस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर एवं बायपास क्षेत्र के कई ढाबों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस शराब परोसने, अवैध मदिरा विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1), 36(ए) और 36(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।एमआर-11 स्थित बैकयार्ड कैफे में खुले में शराब पीते मिले लोगों और संचालक के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं बायपास स्थित शिकारबाड़ी ढाबा पर चार प्रकरण दर्ज किए गए। गिल ढाबा पर बिना अनुमति शराब परोसते पाए जाने पर 30 कैन बीयर जब्त की गई और पांच प्रकरण दर्ज किए गए। लालटेन ढाबा सहित कई अन्य ढाबों पर भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।इसके अलावा एसएस जम्मू-कश्मीर, देशी तड़का, अवंतिका ढाबा, माँ दुर्गा ढाबा, मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, जुगनू का ढाबा, काका की महफ़िल, यश ढाबा, वीर जी का ढाबा, शिव शक्ति ढाबा, कमल कपूर ढाबा, न्यू सिटिंग जॉन ढाबा और कैंडल्स ढाबा सहित कई प्रतिष्ठानों पर भी आबकारी विभाग ने जांच और कार्रवाई की।सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय, बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंच से कैलाश विजयवर्गीय का बेबाक बयान, कहा— ‘जो करता हूं, मुंह पर करता हूं’ ड्रग्स-सट्टा-भूमाफिया सिंडिकेट में नया खुलासा: डॉक्टर की पूछताछ के बाद थाने से फरार हुआ कॉलोनाइजर सुमित मंत्री