गुना के रुठियाई आउटर पर खड़ी ट्रेन में नकाबपोश बदमाशों का हमला, विरोध पर पथराव; दो यात्री घायलगुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान नकाबपोश बदमाश स्लीपर कोचों में घुस गए और यात्रियों से मंगलसूत्र, सोने की चेन, झुमके तथा बैग लूटकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब सात यात्रियों को निशाना बनाया। जब यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे दो यात्री घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिशुकुंज स्कूल मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग जीआरपी इंदौर ने वाहन चोर को दबोचा, चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद