1,539 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर पुलिसिंग का दिया संदेशइंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में आयोजित एक समारोह में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षक से डीएसपी बने अधिकारियों की वर्दी पर लगी रिबन काटी तथा सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर आमजन को और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।समारोह में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के 1,539 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इनमें 16 निरीक्षक/रक्षित निरीक्षक डीएसपी, 48 उप निरीक्षक निरीक्षक, 512 प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक तथा 963 आरक्षक प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोनम सर हम आपके साथ हैं खजाने के अंधविश्वास में पिता ने ली मासूम बेटी की जान
You must be logged in to post a comment.