त्योंथर रीवा। माननीय न्यायाधीश त्योंथर ने दुष्कर्म के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन प्राकृतिक कारावास की सजा सुनाई है।

मामला रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत डभौरा थाना क्षेत्र के वर्ष 2024 का है जहा पर सात वर्ष की मासूम बच्ची अपने पड़ोसी के घर उसकी बेटी के साथ खेलने गयी थी जिस पर आरोपी मगलेश्वर केसरवानी द्वारा अपनी बेटी को पान लेने भेजकर सात वर्षीय बच्ची के साथ बेहद ही घिनौना कृत्य किया था।
यही कृत्य कुछ दिन पूर्व पड़ोस की दो सगी मासूम बच्चियों के साथ भी किया था जिसकी भनक परिजनों को लगी और डभौरा थाना में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसकी शिकायत पर मामला त्योंथर न्यायालय में चल रहा था। जिस पर दिनांक 14/07/26 दिन मंगलवार को
विद्वान न्यायधीश महोदय ने दुष्कर्म के आरोपी मंगलेश्वर केसरवानी उम्र 40 वर्ष निवासी डभौरा को त्योंथर विशेष न्यायालय पास्को ने आजीवन प्राकृतिक कारावास की सजा सुनाई है जो मरते दम तक सलाखों के पीछे रहेगा।

आरोपी मंगलेश्वर केसरवानी द्वारा अब तक तीन मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत कर चुका था, जिस पर दो दिन पूर्व ही दो मामलों में दस वर्ष की त्योंथर न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी और तीसरे दुष्कर्म के मामले में उसी आरोपी मगलेश्वर केसरवानी को माननीय न्यायालय द्वारा प्राकृतिक आजीवन कारावास की सजा एवं 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक धीरज सिंह द्वारा एवं विवेचना उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल द्वारा की गई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading