सांवेर स्टॉप डैम विवादपहली बारिश में बहा 2 करोड़ का स्टॉप डैम, सज्जन वर्मा ने सिलावट से मांगा इस्तीफामकोड़िया में स्टॉप डैम टूटने के बाद कांग्रेस का सरकार पर हमला, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के लगाए आरोपइंदौर/सांवेर। सांवेर विधानसभा के ग्राम मकोड़िया में शिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टॉप डैम पहली ही बारिश में बह जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को भाजपा सरकार के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह केवल एक स्टॉप डैम का टूटना नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का उदाहरण है। उनका आरोप था कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और लापरवाही के कारण डैम पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सका। उन्होंने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सांवेर क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बनाए गए कई स्टॉप डैम कमीशनखोरी का माध्यम बन गए हैं और इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र में बने 10 से 11 स्टॉप डैमों की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि जांच हुई तो निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताएं सामने आएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जनता के साथ आंदोलन करेगी।निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष हनी यादव, किसान नेता हंसराज मंडलोई, दिनेश पटेल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शटअप अमारिला, ये जो गौरवर्ण की लुनाई है, वह आपने इन्हीं से चुराई है …! दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने तीन डमी प्रत्याशियों का भी कराया नामांकन, राज्यसभा चुनाव से लिया सबक