इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र स्थित डाक कुंज कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी की कथित तौर पर उनके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान उर्मिला सैनी के रूप में हुई है, जो एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे एटीएम कार्ड, उसका पिन तथा कुछ नकदी देकर वहां से चला गया। जब बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोहागी थाना पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी 1312 शीशी नशीली कफ सिरप भोपाल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत