प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी हुई सूची, संगठन विस्तार को मिलेगी गतिभोपाल। भारतीय जनता पार्टी (मध्यप्रदेश) महिला मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश के 22 जिलों के महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना परांजपे राजवाड़े ने शुक्रवार को नियुक्तियों की सूची जारी की।जारी आदेश के अनुसार पन्ना से शशि सिंह परमार, निवाड़ी से सुमन यादव, डिंडौरी से कीर्ति गुप्ता, मंडला से भावना साहू, सिवनी से दिशा नाग, पांढुर्णा से संयुक्ता सोनवंशी, बैतूल से सुनीता देशमुख, हरदा से योगमाया शर्मा, नर्मदापुरम से मोलिका चौकसे, सीहोर से ऋतु जैन, भोपाल नगर से प्रियंका मिश्रा, भोपाल ग्रामीण से नव्यता शर्मा, रायसेन से सीमा चौहान, विदिशा से अंबुलता भावसार, राजगढ़ से नीलम सोनी सर्वसेना, नीमच से मनीषा ठाकुर, रतलाम से दीपाली सैनी, धार नगर से प्रज्ञा ठाकुर, धार ग्रामीण से मेघाली श्रीवास्तव, अलीराजपुर से भावना नागर, झाबुआ से दीपाली बामनिया तथा भिंड से आरती पाठक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कार्यकर्ताओं के उपद्रव पर बोले नरोत्तम मिश्रा, कहा- टिकट देना या न देना पार्टी का निर्णय दतिया उपचुनाव पर तेज हुई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने