ताला कोर जोन के मझखेता बीट में मिले अवशेष, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से हुई जांच, एनटीसीए की एसओपी के तहत कार्रवाईउमरिया। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ का कंकाल मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला ताला कोर जोन के मझखेता बीट का है, जहां मानसून गश्त के दौरान कर्मचारियों को दुर्गम क्षेत्र में बाघ के कंकाल और अन्य अवशेष मिले। सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।प्राथमिक जांच में कंकाल वयस्क बाघ का होना पाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सघन पड़ताल की गई, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिल सकें। वन विभाग ने एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की निर्धारित एसओपी के अनुसार कंकाल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।वन विभाग ने नियमानुसार कंकाल का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका विनष्टीकरण (अंतिम निस्तारण) भी कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाघ की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई।घटना के बाद पार्क प्रबंधन की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस क्षेत्र से कंकाल बरामद हुआ, वह टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में लंबे समय तक कंकाल का नजर नहीं आना गश्त और निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। हालांकि, इस संबंध में वन विभाग की ओर से किसी अधिकारी या कर्मचारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार