तुकोगंज पुलिस की कार्रवाई, नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में फर्जी दस्तावेज पेश कर की गई थी धोखाधड़ी की कोशिशइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय से नक्शा पास कराने का प्रयास करने वाले गिरोह का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 और 96 की भूमि पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आईडीए के अधिकारी के नाम से फर्जी एनओसी तैयार की और उसे नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में प्रस्तुत कर धोखाधड़ी का प्रयास किया।पुलिस ने मामले में सानिया शेख निवासी आजाद नगर, राजा सिंह निवासी शांतिदीप कॉलोनी और पंकज व्यास निवासी निपानिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के नेटवर्क की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगार फार्म हाउस रटौल में रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 का हुआ भव्य आयोजन कार्यकर्ताओं के उपद्रव पर बोले नरोत्तम मिश्रा, कहा- टिकट देना या न देना पार्टी का निर्णय