जीआरपी इंदौर ने साइबर रैली, क्विज और शपथ से यात्रियों को किया जागरूकइंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी Safe Click 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के 14वें दिन जीआरपी इंदौर ने रेलवे स्टेशनों पर साइबर सुरक्षा रैली, क्विज प्रतियोगिता और सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेल यात्रियों, कुलियों, वेंडरों व आम नागरिकों को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी यूपीआई भुगतान, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया ठगी से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। जीआरपी ने लोगों से अपील की कि सतर्क रहकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तारउज्जैन। जीआरपी उज्जैन ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल झपटने वाले दो शातिर आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये कीमत का वीवो मोबाइल भी बरामद किया गया है।फरियादी हेमंत जाटव निवासी गुना 6 जुलाई को इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। उज्जैन स्टेशन से ट्रेन रवाना होते ही आउटर क्षेत्र में दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। शिकायत पर मामला दर्ज कर निरीक्षक अमित कुमार भावसार के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर पुरुषोत्तम और कान्हा मराठा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर पहले से चोरी, मारपीट और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया।जीआरपी ने बिछड़े चार वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलायाउज्जैन। जीआरपी उज्जैन ने रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार से मिलाया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल कार्यालय के पास रोते हुए मिले बच्चे ने अपना नाम और इंदौर निवासी होने की जानकारी दी, लेकिन वह परिजनों का संपर्क नंबर नहीं बता सका।जीआरपी ने तत्काल स्टेशन पर उद्घोषणा कराई और बच्चे को सुरक्षित थाना लाकर उसकी देखभाल की। कुछ समय बाद परिजन थाना पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिचौली में तेंदुए का हमला, बाइक सवार पर झपटा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 65 वर्ष की आयु में होंगे सेवानिवृत्त