इंदौर। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत रविवार सुबह नेहरू स्टेडियम से भव्य साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस मैराथन में 6,080 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर “सेफ क्लिक, सुरक्षित जीवन” का संदेश दिया। मैराथन का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया। छह किलोमीटर लंबी मैराथन नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, नवलखा और भंवरकुआं चौराहा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंची। इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मैराथन से पूर्व पुलिस कमिश्नर ने सभी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह, डीसीपी अभिषेक रंजन, डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त डीसीपी श्री ओमप्रकाश, श्रीमती मीना चौहान, श्री राजेश दंडोतिया सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उद्योगपति श्री विनोद अग्रवाल, मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. भरत रावत, सीए संकेत भंडारी, इंदौरी सुबह के श्री नितिन चतुर्वेदी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।मैराथन शुरू होने से पहले प्रतिभागियों के लिए विशेष जुंबा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर फिटनेस और साइबर जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इंदौर पुलिस के अनुसार यह आयोजन केवल मैराथन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का एक प्रभावी अभियान साबित हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ डिजिटल सुरक्षा का भी पाठ, शर्मा एकेडमी में छात्रों को साइबर जागरूकता का संदेश दतिया की जनता फिर अहंकार को जवाब देगी, लोकतंत्र की रक्षा करेगी : जीतू पटवारी