इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शहरभर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों और ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर आमजन, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और वाहन चालकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, निवेश के नाम पर ठगी और ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।इंदौर पुलिस ने नागरिकों से “सोचें-समझें-क्लिक करें” का संदेश अपनाकर स्वयं और अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का आग्रह किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘भ्रष्टाचार की जवाबदेही शीर्ष अधिकारियों की भी तय हो’, डॉ. जेम्स पाल ने उठाई मांग प्रबंधित लोकतंत्र : संवैधानिक संस्थाओं को कैसे खोखला किया जा रहा है?