भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं और प्रवक्ताओं के बयानों पर लगातार हो रहे विवाद के बीच बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले तीन दिनों तक पार्टी के नेताओं, प्रवक्ताओं और अधिकृत प्रतिनिधियों के टीवी डिबेट में शामिल होने और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बाइट देने पर रोक लगा दी है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि घोटाले के मामले को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिलने के विरोध में पार्टी तीन दिनों तक “मौन सत्याग्रह” करेगी।पत्र के अनुसार, इस अवधि में केवल अधिकृत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कोई भी अधिकृत नेता, प्रवक्ता या प्रतिनिधि किसी टीवी डिबेट में भाग नहीं लेगा और न ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को व्यक्तिगत आधिकारिक बयान देगा।कांग्रेस का कहना है कि यह निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराने और जनहित के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगी जन्म से नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था बरकरार रखी IGI एयरपोर्ट पर 1.47 करोड़ का सोना जब्त, फ्लश बटन में छिपाकर कर रहा था तस्करी