नई दिल्ली।दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। दुबई से आए एक बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.47 करोड़ रुपये मूल्य का 1,141.5 ग्राम शुद्ध सोना बरामद किया गया है। तस्कर ने सोने का पेस्ट एयरपोर्ट के वॉशरूम के फ्लश बटन के भीतर छिपा रखा था।कस्टम अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ट्रांजिट ट्रैवल पैटर्न के आधार पर यात्री पर नजर रखी गई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने तीन अंडाकार पीले रंग के पाउच एक गहरे नीले रंग के मोजे में लपेटकर वॉशरूम के फ्लश बटन के अंदर छिपा दिए थे। तलाशी में तीनों पाउच बरामद किए गए, जिनसे 1,141.5 ग्राम शुद्ध सोना निकला। बरामद सोने की कीमत करीब 1,46,64,211 रुपये आंकी गई है।कस्टम विभाग ने सोने को कस्टम एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर सोने की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्कता के साथ ऐसे मामलों का पर्दाफाश कर रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बयानों पर बवाल के बीच MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, नेताओं की जुबान पर 3 दिन की रोक विधानसभा सचिवालय में पदोन्नति आदेश जारी, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी