श्रीगंगानगर। 13 वर्षीय बालिका के कथित यौन शोषण मामले की जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, 18 जून को घर से निकलने के बाद बालिका एक ई-रिक्शा चालक के संपर्क में आई, जिसके बाद उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। पुलिस इस दौरान हुई घटनाओं की विस्तृत जांच कर रही है।जांच में सामने आया है कि 18 से 21 जून के बीच बालिका को विभिन्न होटलों में ले जाया गया। मामले का खुलासा होने के बाद सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम्स अगेंस्ट वूमेन सेल के सीओ कैलाशदान देथा ने बताया कि बालिका के बयान के आधार पर होटल जॉय इन, सफायर होटल और केएस क्रिस्टल होटल के संचालकों, प्रबंधकों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस होटलों के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।पुलिस ने मामले में हनुमानगढ़ जिले के किशनपुरा दिखनादा निवासी दीपक तथा श्रीगंगानगर निवासी तरुण को भी गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी के अनुसार, तरुण पर बालिका को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का आरोप है, जबकि दीपक पर मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।पुलिस रिमांड के दौरान होटल संचालकों और प्रबंधकों से पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार की है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी टीम रीवा की बड़ी कार्रवाई, बरौली एवं चाकघाट वृत्त में अवैध मदिरा व महुआ लाहन जब्त अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए झटके