भोपाल। प्रदीप चौधरी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उनका खंडन किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है, जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता प्रदेश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2023 में दाखिल नामांकन पत्र के अनुसार उनके पास 17 एकड़ भूमि थी और वर्ष 2026 तक उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ भूमि में भी कोई बदलाव नहीं आया है।उन्होंने कहा कि आरोपों में जिस सिद्धि विनायक कंपनी का उल्लेख किया गया है, उसके पास वर्ष 2023 में 68 एकड़ भूमि थी, जो वर्तमान में घटकर 65 एकड़ रह गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही इस कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे चुके थे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव के नाम दर्ज भूमि में भी मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पुत्रवधू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर स्थित है। साथ ही आरोपों में जिन रिश्तेदारों का जिक्र किया गया है, उनका मुख्यमंत्री और उनके परिवार से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।हेमंत खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश को पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री मिला, तब-तब कांग्रेस ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास, किसानों के हित और औद्योगिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है।खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस कथित षड्यंत्र को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का सख्ती से खंडन करती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, चार घायलविजय नगर क्षेत्र में अवैध बोरिंग के दौरान हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी थाने में भाजपा नेता और महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद, वीडियो बनते ही बाहर निकले नेता