इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास बुधवार को अवंतिका गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। View this post on Instagram प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में कथित रूप से कराई जा रही अवैध बोरिंग के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि संबंधित क्षेत्र में स्थानीय पार्षद द्वारा बोरिंग कार्य कराया जा रहा था।घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोपों का बीजेपी ने किया खंडन, कहा- कांग्रेस फैला रही भ्रम