जयपुर। नागौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत का 368 किलो 960 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो-एन और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी विनोद कुमार के सुपरविजन में थाना मूण्डवा, डीएसटी, क्यूआरटी, रोल एवं कुचेरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।पुलिस के अनुसार, रविवार को डीएसटी नागौर को सूचना मिली थी कि नराधना क्षेत्र से गुजर रही एक काली स्कॉर्पियो-एन में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है, जबकि उसके आगे एक क्रेटा कार एस्कॉर्ट कर रही है। सूचना के आधार पर जिलेभर में नाकाबंदी की गई।डीएसटी टीम ने नराधना क्षेत्र में स्कॉर्पियो को रोक लिया, जबकि एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा पुलिस को देखकर फरार हो गई। बाद में रोल थाना पुलिस ने पीछा कर क्रेटा को भी पकड़ लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान पुलिस को 18 प्लास्टिक कट्टों में भरा 368 किलो 960 ग्राम डोडा पोस्त मिला। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र से खरीदकर बीकानेर के बरसिंगसर ले जा रहे थे।पुलिस ने मामले में बाबूलाल (26), दिनेश गोदारा (22) और मनोज गोदारा (25) निवासी बरसिंगसर, थाना देशनोक, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मूण्डवा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जायल थाना प्रभारी को सौंपी गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप किसके इशारे पर लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध किसी संगठित अंतरजिला अथवा अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से है या नहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 55 करोड़ के सड़क निर्माण घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख नकद जब्त वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादले