भोपाल। प्रदीप चौधरी।।मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने मंगलवार को प्रशासनिक आधार पर भारतीय वन सेवा (आईएफएस) एवं राज्य वन सेवा के अधिकारियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 16 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।जारी आदेश के अनुसार सिवनी (उत्पादन) वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री श्रेयस श्रीवास्तव को उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं शिवपुरी के उप वनमंडल अधिकारी ए. प्रंजन रेड्डी को देवास (उत्पादन) वनमंडल का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।इसी तरह विभिन्न जिलों में पदस्थ उप वनमंडल अधिकारियों को सामाजिक वानिकी, पर्यावरण वानिकी तथा उत्पादन वनमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, रतलाम, झाबुआ, इंदौर, बैतूल और भोपाल सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।वन विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्य प्रणाली में दक्षता और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किया गया कदम बताया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागौर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 55 लाख का डोडा पोस्त जब्त