दिल्ली। भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उज्जैन में भूमि आवंटन को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने दावा किया कि उज्जैन में लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि एक ट्रस्ट को मात्र एक रुपये में आवंटित की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस ट्रस्ट को यह भूमि आवंटित की गई है, उसके ट्रस्टी श्री राम जी हैं, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार भी हैं। पटवारी ने इस मामले में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार से पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कथित भूमि आवंटन की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरकार या संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री पर भारी पड़ रहे निगम इंजीनियर ड्रग तस्करों से संरक्षण राशि लेने के आरोप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरफ्तार