ग्रामीणों ने जवा तहसीलदार और जिला कलेक्टर से न्याय की लगाई गुहार हो रहे वाद-विवाद, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जोड़ावरपुर जवा । जिले के जवा तहसील अंतर्गत जोड़ावरपुर गांव में जिस पुश्तैनी रास्ते से गांव के सभी लोगो का आनाजाना होता था उस रास्ते मे हाल ही में अशोक सिंह और जागेन्द्र सिंह पिता बंशपति सिंह द्वारा गड्डा खोद कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिस कारण गांव एवं परिवार के लोगो का रास्ता अवरूद्ध होने के कगार में है ऐसा आरोप लगा है। जबकि शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह पिता भैया लाल सिंह ने बताया कि रास्ते के जमीन पर 1/2 का मैं भी हिस्सेदार हूँ, बाबा दादा के समय से रास्ता थी आज अशोक सिंह और जागेन्द्र सिंह द्वारा जबरजस्ती पुश्तैनी रास्ते पर मकान बनाया जा रहा है जिस बात को लेकर वाद- विवाद हो रहे है, यदि प्रशासनिक दखल नही हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।उन्होंने बताया कि रास्ता अवरूद्ध होने से महेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, संजय सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बड़े भाई कृष्णगोपाल सिंह, मटुकभान सिंह, भूपेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह प्रभावित हो रहे है। यदि इस रास्ते मे अवैध निर्माण हुआ तो ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके लिए शिकायकर्ता राजेन्द्र सिंह ने जवा तहसीलदार, सर्किल डभौरा नायब तहसीलदार और जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द जांच कर अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया जाय, ताकि लोगो का रास्ता हमेशा की तरह सुगम हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तबादलों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल दोपहिया वाहन चुराकर पार्ट्स बेचने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक व तीन कटे चेसिस बरामद
You must be logged in to post a comment.